पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक मेलजोल से अग्रसेन जयंती मनाने का िनर्णय

सांस्कृतिक मेलजोल से अग्रसेन जयंती मनाने का िनर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन विकास ट्रस्ट द्वारा 25 सितंबर को वैश्य महिला महाविद्यालय में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जाएगा। जयंती के शुभ अवसर पर दोपहर दो बजे वैश्य महिला महाविद्यालय से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के अप्रोच रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, बाबरा मोहल्ला, बड़ा बाजार, किला रोड झज्जर रोड होते हुए वापिस महाविद्यालय में संपन्न होगी।

रविवार को जैन सभा के प्रधान एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश जैन ने बताया कि शोभा यात्रा के मुख्यअतिथि अखिल भारतीय महर्षि दयानंद गोशाला बैंसी के प्रधान विजय मित्तल, सुमंगलम फुटवियर के निदेशक राजीव बंसल, एसएस जैन सभा के संरक्षक मित्रसैन जैन लोहिया, वैश्य एजुकेशन सोसायटी के सचिव दीपक गोयल होंगे और वे धर्म की झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना करेंगे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि सांय सात बजे हास्य कवि मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लॉफ्टर चैंपियन प्रताप फौजदार, अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन, राष्ट्रीय कवि योगेन्द्र मुदगिल, बलजीत कौर सुदीप भोला लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ललित कुमार गोयल होगे, जबकि वरिष्ठ अतिथि भारत भूषण गोयल जोगीराम गर्ग होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगेराम बंसल करेंगे।

रोहतक. महाराजाअग्रसेन विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी राजेश जैन प्रेस को संबोधित करते हुए।