पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतीश पंसारी बोले, टिकट मिला तो निर्दलीय लड़ूंगा

सतीश पंसारी बोले, टिकट मिला तो निर्दलीय लड़ूंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकशहरी सीट पर कांग्रेस के साथ-साथ विधायक भारत भूषण बतरा की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। गुलशन डंग के बाद अब कांग्रेस शहरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश पंसारी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि पार्टी ने अगर उन्हें रोहतक शहर से टिकट नहीं दी तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। पंसारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ-साथ 1993 में नगर पालिका के प्रधान भी रह चुके हैं। रोहतक शहरी सीट पर तीन दशक से पंजाबी समुदाय का दबदबा रहा है, केवल 1996 में सेठ श्री किशन दास विधायक बने। इसके बाद दो बार शादीलाल बतरा 2009 में भारत भूषण बतरा ने जीत हासिल की। अबकी बार भी भारत भूषण बतरा की टिकट पक्की मानी जा रही है। दूसरे दावेदार में से एक व्यापारी नेता गुलशन डंग दो बार समर्थकों के साथ मीटिंग कर पार्टी से टिकट मांग चुके हैं। अब सतीश पंसारी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर पार्टी आलाकमान विधायक बीबी बतरा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सतीश पंसारी

सवाल : आपचुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं?

जवाब: शहरके लोग काम होने से परेशान हैं। उनके दिल की आवाज समर्थकों के आग्रह पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

सवाल: चुनावमें उतरने का फैसला नाराजगी या विधायक से मतभेद के चलते तो नहीं लिया?

जवाब: तोपार्टी में किसी से नाराजगी है और ना ही विधायक से कोई व्यक्तिगत मतभेद है।

सवाल: अगरपार्टी ने टिकट नहीं दिया तो क्या करेंगे?

जवाब: टिकटनहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लडूंगा।