पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में मनाया ओजोन दिवस

एमडीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में मनाया ओजोन दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। एमडीयूके पर्यावरण विज्ञान विभाग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओजाेन दिवस पर पर्यावरणीय जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेएस लौरा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण में ओजोन की महत्ता से अवगत करवाया।

जीवन बचाने के लिए पृथ्वी को बचाना होगा और पृथ्वी को बचाने के लिए ओजोन की परत को बचाना होगा। इस अवसर पर विभाग में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई।

भाषण में पिंकी बल्हारा (जूलॉजी) ने प्रथम, ईशा (मेडिकल बॉयोटेक) ने द्वितीय तथा प्रिया वत्स (जूलॉजी) ने तृतीय स्थान हासिल किया। मधुर कटारिया(बॉटनी) को सांत्वना पुरस्कार मिला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या ज्योति तथा तमन्ना (इनवायरमेंटल साइंसेस) को संयुक्त रूप से प्रथम, ज्योति अहलावत (जूलॉजी) तथा कीर्ति (माइक्रोबॉयोलोजी) को संयुक्त रूप से दूसरा और साक्षी दहिया (इनवायरमेंटल साइंसेस) तथा पारूल सांगवान(बॉटनी) को संयुक्त से सांत्वना पुरस्कार मिला।