शहर में एक तो गांव में 8 नकलची पकड़े
हरियाणाविद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के तहत मंगलवार को 10वीं कक्षा की गणित और 12वीं की भौतिकी और अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। पहले दिन हुई किरकिरी के बाद दूसरे दिन से ही लगातार सख्त दिख रहे विभाग की सख्ती शहर के परीक्षा केंद्रों में तो दिखी लेकिन शहर से बाहर नकल करने कराने वालों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रहा। हालांकि इस दौरान कई केंद्रों से 9 नकलचियों को पकड़ा गया।
बता दें कि 10 सितंबर से शुरू हुई परीक्षा के छठें दिन 10वीं के फर्स्ट सेमेस्टर और 12वीं के फर्स्ट और सेकेंड सेमेस्टर के रेगुलर और री अपीयर की परीक्षा हुई। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्तों का दौरा चलता रहा, लेकिन नकल कराने वाले भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उड़नदस्तों के जाते ही नकल कराने फिर से पहुंच जाते। हालांकि उनमें पुलिस का भय भी दिखता रहा। कहीं से तेज आवाज सुन भाग खड़े होते। जाट स्कूल, गांधी नगर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में इस तरह का नजारा देखने को मिला। वहीं गांव के केंद्रों में लगातार नकल की शिकायत मिलनी जारी है। परीक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाए गए सुपरिटेंडेंट जगदीश सैनी ने बताया कि पहली पाली में 10 वीं के गणित की परीक्षा में कलानौर से 3, बोहर से 3 और पाकस्मा से 3 नकल के केस पकड़े गए। शहर के सैनी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा में एक नकलची को पकड़ा गया।
नकल के नाम पर फेंक रहे अभद्र पर्ची
महम।बोर्डद्वारा आयोजित 10वीं 12वीं कक्षाओं की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल के साथ बाहर से छात्राओं को अभद्र शब्द लिखकर पर्चियां थमाई जा रही हैं। इसकी बानगी कई स्कूलों में फेंकी गई पर्चियों को एकत्रित करते समय सामने आई। इसके अतिरिक्त नकल फेंकने वालों पर लाख कोशिश करने के बाद भी लगाम नहीं लगाई जा सकी है। भिवानी बोर्ड द्वारा सुबह की पारी में दसवीं तथा दोपहर बाद बारहवीं के पेपर आयोजित किए जा रहे हैं। कुछ शरारती तत्व छात्राओं के पास बाहर से तरह-तरह की अश्लील बातें लिखकर नकल के रूप में उनके पास पर्ची डाल रहे हैं। खुद सेंटर सुपरिटेंडेंट अन्य स्टाफ सदस्य इस तरह डाली जा रही पर्चियों से तंग हैं। इस बारे महम थाना प्रभारी जगबीरसिंह ने बताया कि एक दो बार ऐसी पर्ची सेंटर पर उनके हाथ भी लगी है। कई पर मोबाइल फोन भी लिखे मिले हैं। बाहरी तत्वों पर लगाम लगाने