पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलपति के आश्वासन पर नाराज छात्र माने

कुलपति के आश्वासन पर नाराज छात्र माने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लासरूम खाली कराने और अन्य मांगों को लेकर नाराज चल रहे यूआईईटी के बायोटेक विभाग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को दोपहर तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा। इस दौरान कुलपति एचएस चहल से विद्यार्थियों की मुलाकात हुई और उनकी ओर से बच्चों को उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया और विद्यार्थी कक्षाओं में वापस लौट आए।

वहीं, दूसरी ओर, मंगलवार को फिर से सामूहिक आकस्मिक अवकाश (मास कैजुअल लीव) की मांग कर रहे फैकल्टी सदस्यों ने कार्यवाही के आश्वासन को देखते हुए फैसला वापस ले लिया। वहीं कुलपति ने भी फैकल्टी को बुलाकर समझाया और संयम बरतने की सलाह दी। यूआईईटी के चार फैकल्टी सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगें जाने के बाद बायोटैक के फैकल्टी सदस्य भी शांत हो गए।

बायोटेक विभाग में बीते शुक्रवार को दूसरे विभागों की फैकल्टी द्वारा विद्यार्थियों से क्लास रूम खाली करवाने और इनमें तुरंत प्रभाव से लैब भी तैयार करवाने के मामले को लेकर विद्यार्थी कुलपति से मिलने पहुंचे। दोपहर को कुलपति से बातचीत के बाद विद्यार्थियों को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उन्हें क्लास रूम दिलवा दिए जाएंगे। इसी के साथ विद्यार्थियों ने क्लास रूम छीनने वाली फैकल्टी पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

इस मामले में कुलपति की ओर से चार फैकल्टी सदस्यों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बता दें कि विद्यार्थियों ने मांग है कि टीपीओ की ओर से बायोटेक के लिए कोई औद्योगिक टूर या कोई कंपनी प्लेसमेंट आर्गेनाइज नहीं की गई है। साथ ही कहा कि 5 सालों में मात्र 5 लाख रुपए ही खर्च किए गए हैं। इन समस्याओं का समाधान होने पर विद्यार्थियों ने हंगामा किया था। इसे लेकर विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया था और सोमवार को नारेबाजी शुरू कर दी थी।

बायोटेक विभाग के छात्र कुलपति के कार्यालय में इंतजार करते हुए।