- Hindi News
- प्रत्याशियों की रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी आप
प्रत्याशियों की रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी आप
रोहतक। अामआदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले हर हलके में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को रिपोर्ट कार्ड तैयार करके जनता के सामने रखेगी। अगर प्रत्याशी सत्ता पक्ष का है तो उसने पांच साल क्या-क्या काम किए और उसकी क्या नाकामियां रही। अगर विपक्ष का है तो उसने क्या आवाज उठाई। साथ ही आम लोगाें को बताया जाएगा कि कौन सा प्रत्याशी दागदार है। लोकसभा चुनाव में रोहतक से पार्टी के प्रत्याशी रहे नवीन जयहिंद ने कहा कि टिकट पाने के लिए सभी दलों में पैसे भाई भतीजावाद का खेल चल रहा है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी सूटकेस वाली पार्टी बनकर रह गई है। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा को वोट मिली, लेकिन केंद्र सरकार की नाकामी के चलते अब मोदी का जादू भी आम आदमी के ऊपर से खत्म हो चुका है।