पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सलारा मोहल्ले से स्कूटी चुराने वाले दो काबू

सलारा मोहल्ले से स्कूटी चुराने वाले दो काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। अपराध जांच शाखा-दो की टीम ने चोरी की स्कूटी के साथ जींद जिले के दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों ने स्कूटी को चोरी करने की वारदात को कबूला है। टीम ने दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-टी को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की स्कूटी के साथ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए-टू इंचार्ज अनिल के नेतृत्व में टीम ने जींद रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक स्कूटी आती दिखाई दी। रुकवाकर उस पर सवार दो युवकों से कागज मांगे तो वह बहाने बनाने लगे। शक होने पर पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने सलारा मुहल्ले से स्कूटी चोरी करना कबूला। दोनों की पहचान जींद जिले के गांव पोली निवासी रोहित अखिल के रूप में हुई। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।