पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य कॉलेज करेगा जोनल यूथ फेस्टिवल की मेजबानी

वैश्य कॉलेज करेगा जोनल यूथ फेस्टिवल की मेजबानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वविद्यालयमें पढ़ाई लिखाई के साथ युवाओं में जोश भरने की बेला इस बार अक्टूबर के अंत में रही है। एमडीयू की ओर से जोनल यूथ फेस्टिवल 29 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी मेजबानी वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हाथों में होगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

स्टेज से लेकर बच्चों को दी जाएगी ट्राफी इनामों की सूची तैयार की जा रही है। मंगलवार को इसे लेकर वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता एमडीयू के युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक आनंद शर्मा ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि विवि में पहली बार विजेता कॉलेज टीम को 21 हजार रुपए का नकद इनाम भी दिया जाएगा।