पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयूष सूरज ने दी मात

पीयूष सूरज ने दी मात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | रोहतक/भिवानी

जनसेवाविद्या विहार हाईस्कूल में चल रही हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की 14वीं राज्यस्तरीय इनामी शतरंज चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 20 जिलों के 276 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से अंडर 18 वर्ग में रोहतक के पीयूष खुराना और ओपन वर्ग में रोहतक के सूरज दहिया चैंपियन रहे।

चुनीगई टीम जाएगी राजस्थान

एचसीएके प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप के आधार पर ही प्रदेश शतरंज टीम चुनी गई जो 25 से 27 दिसंबर तक राजस्थान में होने वाली अखिल भारतीय नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

ओपनवर्ग में रोहतक के खिलाड़ी पहले से तीसरे स्थान पर

अंडर14 आयुवर्ग में दादरी के कपिल शर्मा ने पहला, हिसार के पुनीत इंदौरा ने दूसरा और हिसार के गविश चोटानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 18 आयुवर्ग में रोहतक के पीयूष खुराना, दादरी के कौशल वत्स दादरी के उदित रोहिल्ला क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में रोहतक के सूरज दहिया, सुमित सांगवान इंजीनियर कुलदीप शर्मा पहले से तीसरे स्थान

ऑपर रहे।