कैदियों को दी गई योग की जानकारी
आर्टआॅफ लिविंग संस्था द्वारा योगासन 2014 के तहत जिला कारागार शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षिका ममता मिश्रा के नेतृत्व में स्वयं सेवक मनोज, प्रतीक, अंजलि, मल्लिका ने कैदियों को सूर्य नमस्कार एवं अन्य यौगिक क्रियाओं की जानकारी दी। उन्हें तनाव मुक्ति के उपाय भी बताए। कैदियों ने स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका जवाब दिया गया। प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि यह अभियान 15 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। महिला पुरुष कैदियों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से हैप्पीनेस कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।