पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपीजी में खलती है मोटिवेशन की कमी : कर्नल पाठक

एसपीजी में खलती है मोटिवेशन की कमी : कर्नल पाठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशलप्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी)यानी प्रधानमंत्री सरीखे लोगों की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का समूह। देश की आजादी के बाद से ये एसपीजी ही प्रधानमंत्री राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है, लेकिन आज एक कमी खलने लगी है वो मोटिवेशन की है। अब उतनी तरजीह नहीं दी जाती।

ये कहना है एसपीजी के पूर्व डीसीपी रहे कर्नल केडी पाठक का। एक्स पैरा कमांडो वेलफेयर सोसायटी के सदस्य रहे केडी पाठक कहते हैं जब इंदिरा गांधी की मौत हुई तो हमारे ही कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहे। राजीव गांंधी की सुरक्षा का भी एसपीजी ने जिम्मा संभाला, हालांिक तब तक एसपीजी पूरी तरह स्थापित भी नहीं हुई थी इस दौरान एसपीजी को बेसिक तौर पर मजबूत करने के कदम उठाए जा रहे थे। लेकिन आज दुख होता है जब ग्रुप के सदस्य मोटिवेशन की कमी पाते हैं। अब सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री से सटकर चलने को लेकर गलत माना जाता है, इसी गैप के चलते सुरक्षा पर सवाल भी उठने लगे हंै। एसपीजी के जवान पहले प्रधानमंत्री को पूरा कवर करके चलते थे।

सोसायटी के पुनर्मिलन कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। सोसायटी के प्रधान महेंद्र सिंह कहते हैं कि ये पैरा कमांडो आज भी एक परिवार की तरह हंै। अपने रिश्तेदारों से ज्यादा इस परिवार को तरजीह दी जाती है।

यह रहे मौजूद

इसकार्यक्रम में मेजर जनरल जीपी त्रिपाठी, एवी टॉस्कर, कर्नल रोशन, एशियाड सिल्वर सूबेदार गिरवर सिंह, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सोमबीर सिंह, तरसेम सिंह, केके यादव, हरभजन सिंह, कैप्टन बिशंभर, चेतराम सैनी अन्य पैरा कमांडो मौजूद रहे।

अपने उस्तादों के भरोसे बने मेजर जनरल

अपनेसे जूनियर रैंक को हालांकि अक्सर ऑफिसर लॉबी कमतर समझती है, लेकिन मेजर जनरल भूपेश कुमार जैन कुछ अलग ही शख्सियत हैं। कहते हैं कि अपने इन उस्तादों के भरोसे ही बेसिक स्तर का ज्ञान मिला है। ग्रुप के जवानों ने उनसे हर उस तरीके को सीखा जो हर मोर्चे पर लड़ना सिखाता है। नींव को तैयार करने में उनके अनुभव की आज भी कद्र होती है। बता दें कि मेजर जनरल भूपेश बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। मेजर जनरल अपना बायां पैर श्रीलंका में युद्ध के दौरान गवां चुके हैं, लेकिन उन्होंने देश सेवा का जज्बा कभी कम नहीं होने दिया।

रोहतक. एक्सपैरा कंमाडो वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौ