पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 घंटे में 75 नापे, रिकॉर्ड से 25 किमी. दूर श्रीओम

12 घंटे में 75 नापे, रिकॉर्ड से 25 किमी. दूर श्रीओम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमकी बगावत के बावजूद रविवार को ठीक 2 बजे दिन में मिशन 100 की शुरुअात हुई। लाखनमाजरा के आर्यन पब्लिक स्कूल ग्राउंड से प्रधानाचार्य डॉ. राजन ने हरी झंडी दिखाकर फौजी श्रीओम को रवाना किया। इस दौरान उपस्थित कोच कृष्ण, प्रारंभिक गुरु जय भगवान राठी, माता-पिता,चाचा एवं मित्रों ने हौसला बढ़ाते हुए श्रीओम को शुभ कामनाएं दी। दौड़ की शुरुआत के पहले लिम्का बुक आॅफ दि रिकार्ड के मानक के अनुसार सारी औपचारिकताएं पूरी की गईं। श्रीआेम ने पिता आजाद सिंह, गुरु जय भगवान राठी, चाचा जयपान का आशीर्वाद लिया और स्ट्रार्टअप लाइन पर 10 किलो का पिट्ठू लादकर खड़े हो गए। जैसे ही हरी झंडी मिली श्रीओम के कदम मंजिल की ओर बढ़ गए। चार गाड़ियां साथ चल रही हैं। पहले 30 मिनट मेें श्रीओम ने 7 किमी की दूरी तय की। 3 घंटा 20 मिनट में 27 किमी और 4:16 घंटे में 33 किमी का सफर पूरा कर लिया। शाम 7 बजे तक श्रीआेम ने महज एक गिलास सादा पानी पीकर कदम दर कदम मंजिल की ओर चलते रहे।

मकड़ौली टोल प्लाजा पर रात 1.40 बजे पहुंचे श्रीओम

टाइम लाइन

जुलाना‌3:40 बजे

लजवाना कलां 4:28 बजे

निडांना 5:20 बजे

वनवासा 6:20 बजे

बरौदा 7:09 बजे

गढ़ी 7:37 बजे

गोहाना बस स्टैंड 8:57 बजे

रुखी 10:35 बजे

िगलौड़ कलां 11:19 बजे

जसिया 11:33 बजे

धामड़ रोड 11:50 बजे

जसिया रेलवे काेसिंग 11:57 बजे

ब्राह्मणवास 12:34 बजे

टोल टैक्स मकड़ौली 1:40 बजे

रोहतक. लाखनमाजरास्थित आरयन पब्लिक स्कूल ग्राउंड से हरि झंडी दिखाकर 100 किमी दौड़ के लिए फौजी ओम करे रवाना करते प्रधानाचार्य डॉ. राजन।