पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश की मजबूत नींव में पटेल का योगदान

देश की मजबूत नींव में पटेल का योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर सरदार बल्लभ भाई पटेल की 64वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल को दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक बताते हुए चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल जी ने देश को मजबूत, विशाल एवं सुरक्षित रखने में जो महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तेज कौर सैनी, देवेंद्र भारत, सूरज रसवंत, मृदुला शर्मा, रघुबीर सैनी, शुभराम बाल्मिीकी, लालचंद अरोड़ा, छोटू राम बागड़ी, सोमनाथ मेहता, कृष्ण राव, अनुराग परवाना, आदि मौजूद रहे।