अध्यापिकाओं ने निकाला मार्च पास्ट
रोहतक। डीएवीपब्लिक स्कूल सुनारिया में द्वितीय खेल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिरंगे को सलामी देकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। स्कूल की अध्यापिकाओं सहयोगियों द्वारा निकाला गया मार्च पास्ट सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। एक छोटे से गांव की महिला बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन की घटना पर आधारित कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा की गई परेड ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्या अनिता कत्याल ने बताया कि प्री केजी से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों ने बैलून रेस, साइकिल रेस पोटेटो रेस में बढ़-चढ़कर भाग लिया।