दुकान का शटर तोड़ 20 डिब्बा घी चोरी
इंदिराकॉलोनी पुलिस चौकी अंतर्गत सैनिक कॉलोनी में शनिवार-रविवार की रात एक किरियाणा दुकान का ताला तोड़कर चोर 20 डिब्बा देशी घी उठा ले गए। मोहल्ले में चोरी की दूसरी घटना होने के बाद से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। विनीत कुमार की सैनिक कॉलोनी में किरियाणा की दुकान है।
रात में चोरों ने घुसकर शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने गल्ले पर भी हाथ साफ कर दिया। सुबह पांच बजे दुकान से दूर गल्ला फेंका मिला। सूचना देने के बावजूद पुलिस तीन घंटे बाद मौके पर आई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 30 नवंबर को भी मोहल्ला निवासी लवली की किरियाणा की दुकान में चोरी हुई, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। चोरी की दो घटनाओं के बाद भी पुलिस की उदासीनता को लेकर लोगों में गुस्सा है।
रोहतक. दुकानका शटर दिखाता युवक।
रोहतक शहरपुलिस ने इंद्रा कालोनी में एक युवक को तीस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शहर पुलिस की टीम ने शक के आधार पर इंद्रा कालोनी निवासी मनोज की तलाशी ली तो उसके पास तीस ग्राम चरस बरामद हुई।