हालात सुधरे, कुछ में बदलाव की कसर
पंडितभगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति डॉ. वीके जैन ने रविवार को एक बार फिर से आपातकालीन विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मरीजों से बातचीत की और मिल रहे इलाज के बारे में पूछा डॉक्टरों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा देने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर नर्सें एप्रेन पहने हुए नजर आए।
अपने इस औचक निरीक्षण के बारे में कुलपति डॉ. वीके जैन ने बताया कि संस्थान मरीजों के हित के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है और यदि संस्थान मे आने वाले किसी भी मरीज को कोई परेशानी आती है तो वह किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संस्थान में जगह-जगह सुरक्षा अधिकारियों, डीएमएस चिकित्सा अधीक्षक के नंबर लिखे गए हैं, जिन पर समस्या आने पर फोन किया जा सकता है उनकी समस्या का तुरंत समाधान निकाला जाएगा। डॉ. वीके जैन ने हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों को निर्देश दिए की मरीजों को ज्यादा देर आपातकाल विभाग मे ना रखकर उसे वार्ड में भर्ती करें।
उन्होंने सीनियर स्टाफ नर्सों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि वें आपातकाल में जरूरत के सभी सामान की पूर्ति रखें और अगर किसी चीज की जरूरत हो तो समय पर अपनी डिमांड अधिकारियों के पास भेजें।
इसके बाद डॉ. जैन ने सी-ब्लॉक स्थित डिजॉस्टर हॉल का निरीक्षण किया, जहां पर काफी अच्छी व्यवस्था देखकर स्टाफ को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को उपलब्ध करवाए जाने वाले स्ट्रेचर व्हील चेयर की स्थिति अच्छी होनी चाहिए और उनकी गद्दियों को अच्छे से साफ किया जाए ताकि उससे एक मरीज का दूसरे मरीज को कोई इंफेक्शन ना फैले। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार, बादाम सिंह अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रोहतक. कार्यवाहककुलपति डॉ. वीके जैन रविवार को एक बार फिर से आपातकालीन विभाग का औचक निरीक्षण करते हुए।