पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 बैठक, एक घंटा प्रदर्शन और ज्ञापन देकर हुए वापस

3 बैठक, एक घंटा प्रदर्शन और ज्ञापन देकर हुए वापस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें जेबीटी के 9870 पदों पर हुई भर्ती को समीक्षा के नाम पर बीच में रोकने के विरोध में पात्र अध्यापक संघ के नेतृत्व में जेबीटी शिक्षकों ने बैठक के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को ज्ञापन सौंपा और फिर शहर विधायक कार्यालय की तरफ कूच कर दिया।

हालांकि पुलिस ने बेरीकेड्स लगाकर बीच में ही अध्यापकों को रोक लिया, जिसको लेकर पात्र अध्यापकों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटा प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे विधायक सचिव को ज्ञापन देकर अध्यापक वापस लौट गए। इस दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत, महासचिव सुनील यादव, अशोक अटेला, झज्जर से नरेंद्र, जींद से संजीव, विजेंद्र सांगवान, ओमप्रकाश शर्मा, किशोर गुड़गांव, अर्चना गोस्वामी, मंजीत, तृप्ता, सोनिया, स्वीटी, राजबाला, गीता, प्रमिला, सुमित आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शनके बाद सौंपा ज्ञापन

पात्रअध्यापकों दोपहर ढाई बजे जुलूस की शक्ल में विधायक कार्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन पुलिस ने मानसरोवर पार्क के सामने बेरीकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान आगे बढ़ने को लेकर उनकी पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। सिर्फ ज्ञापन देने के लिए विधायक कार्यालय पर जाना है, यह दलील देते हुए अध्यापकों ने आगे जाने देने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक चल सकी। साढ़े तीन बजे मौके पर पहुंचे विधायक के पीए को ज्ञापन देने के बाद अध्यापक लौट गए।

तीन बार की बैठक

सर्वप्रथमजेबीटी अध्यापक पात्र अध्यापक संघ के नेतृत्व में रविवार सुबह 10 बजे छोटूराम धर्मशाला में इकट्ठा हुए। यहां आधे घंटे बैठक के बाद वे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को ज्ञापन देने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। यहां के बाद अध्यापक सुबह साढ़े 11 बजे फिर से छोटूराम धर्मशाला पहुंचे और ढाई बजे तक बैठक की। इसके बाद उन्होंने विधायक कार्यालय के पास प्रदर्शन ज्ञापन देने के बाद फिर से छोटूराम धर्मशाला में पहुंचकर सभा की।

28 तक ज्वाइनिंग शेड्यूल हो जारी

पात्रअध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार जेबीटी के पदों पर हुई भर्ती को समीक्षा के नाम पर बेवजह लटका रही है जो प्रजातांत्रिक व्यवस्था में बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जेबीटी पदों पर पारदर्शी व्यवस्था के साथ भर्ती हुई। ज्वाइनिंग के लिए अध्यापक 15 दिनों में सीएम सभी विधायकों को ज्ञापन दे चु