- Hindi News
- ड्रग लाइसेंस के गोरखधंधे पर लगाएंगे अंकुश : गोयल
ड्रग लाइसेंस के गोरखधंधे पर लगाएंगे अंकुश : गोयल
वैश्यफार्मेसी कॉलेज के महाराजा अग्रसेन ऑडिटोरियम में रविवार को हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल(एचएसपीसी) द्वारा सीपीई प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के 500 से अधिक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट ने भाग लिया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
एचएसपीसी के अध्यक्ष केसी गोयल ने कहा कि काउंसिल ड्रग लाइसेंस को किराए पर देने के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने का काम करेगी। इस संबंध में बाकायदा रणनीति बनाकर ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को ही मेडिकल स्टोर संचालित करने की बात पर बल दिया। वैश्य फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य आरसी खत्री ने आगंतुक अतिथियों को स्वागत किया।
इस मौके पर एचएसपीसी के रजिस्ट्रार एसके कंसल, डॉ.यशपाल सिंगला चेयरमैन सीपीई, हेल्थ विवि से डॉ.गजेंद्र सिंह, वैश्य एजुकेशन सोसायटी के सहसचिव राजीव गर्ग, कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रशांत, राकेश गुप्ता, सरिता गर्ग, ज्योति किरार, हर्ष, तनुज, अमित लाठर आदि मौजूद रहे।