- Hindi News
- 4 साल से फरार 25 हजार का इनामी जगदीप गिरफ्तार
4 साल से फरार 25 हजार का इनामी जगदीप गिरफ्तार
चारसाल पहले भगवतीपुर निवासी युवक की हत्या करने तथा आठ दिन पहले हत्या के मामले में गवाह मृतक के पिता की हत्या के मामले के आरोपी जगदीप को सीआईए-थर्ड की टीम ने बहादुरगढ़ के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का इनामी जयदीप चार साल से फरार चल रहा था। पुलिस सोमवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड लेने की कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि भगवतीपुर निवासी कुख्यात बदमाश ने चार साल पहले गांव के ही जयप्रकाश की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। इतना ही नहीं जयप्रकाश की हत्या के मामले में गवाह उसके पिता जगत सिंह की भी 4 दिसंबर को उस वक्त हत्या कर दी, जब वह रोहतक अदालत में तारीख से लौट रहा था। घटना के बाद एसपी ने मामले की जांच अपराध जांच शाखा-तृतीय को सौंपी। पुलिस टीम उसे अंतत: गिरफ्तार कर रोहतक ले आई। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि रुपयों के लेन-देन के चलते उसने जयप्रकाश और फिर उसके पिता जगत की हत्या की। जगत की हत्या के लिए उसने पहले से ही योजना बना रखी थी। टीम प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।