पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी बोले, मांगें पूरी हुईं तो आंदोलन

कर्मचारी बोले, मांगें पूरी हुईं तो आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार कर्मचारी के हितों की उपेक्षा कर रही है। इससे कर्मचारियों में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। रविवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा डिपो कमेटी की रविवार को नया बस अड्डा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में कर्मचारी नेताओं ने उक्त विचार व्यक्त किए।

संगठन के राज्य महासचिव धर्मवीर हुड्डा, राज्यपाल सिंह राज्य कैशियर, राज सिंह कटारिया, राज्य उपप्रधान महावीर मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चल रही है। 15 नवंबर 2014 को महाप्रबंधक मनीष लोहान से मांगपत्र पर वार्ता हुई थी, जिसके मुख्य बिंदु पर महानिदेशक द्वारा पत्र जारी होने के बाद भी अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। अब 16 दिसंबर 11 बजे दिन में संगठन कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। सतवीर मकड़ौली, विजय कुमार, सतवीर मुढाल, सुरेंद्र कैशियर, सतीश बोहर, जिला सचिव सुमेर सिवाच, जितेन्द्र लाकड़ा, सुरेश चालक, राज सिंह चालक, विजेंद्र, सुरेंद्र, सतवीर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान रमेश गहलावत और संचालन डिपो सचिव जयकवार दहिया ने किया।