पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन रजिस्ट्री का ट्रायल रोहतक तहसील में आज से

ऑनलाइन रजिस्ट्री का ट्रायल रोहतक तहसील में आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़/रोहतक

प्रदेशमें ऑनलाइन रजिस्ट्री सुविधा अगले साल 31 मार्च तक लागू हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट का ट्रायल सोमवार से रोहतक तहसील में शुरू होगा। ट्रायल प्रोजेक्ट के तहत इस काम में आने वाली प्रैक्टिकल प्रॉब्लम्स का अध्ययन कर उन्हें दूर करके 1 जनवरी से लागू करने पर विचार चल रहा है। इसका सॉफ्टवेयर लगभग तैयार हो चुका है।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि रजिस्ट्रियों में लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी भी अब ई-स्टाम्प के रूप में ली जाएगी। रजिस्ट्रियों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अफसरों से कहा कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए डिजाइन किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी प्राप्त कर लें।

राजस्थान,मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यह व्यवस्था : राजस्थान,मध्यप्रदेश समेत कई राज्य पहले ही एनीव्हेयर रजिस्ट्री अथवा ऑनलाइन रजिस्ट्री के नाम से इस व्यवस्था को लागू कर चुके हैं। हरियाणा में अब भाजपा सरकार ने इसके लिए प्रयास शुरू किए हैं।

आधार लिंक अभी नहीं

कैप्टनने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड होने के कारण किसी को पेंशन या राशन देने से नहीं रोका जाएगा। प्रशासनिक अफसरों की जिम्मेदारी है कि वे सभी पात्रों को पेंशन राशन वितरण सुनिश्चित करें। फिलहाल किसी योजना के तहत मिलने वाली सेवाओं को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया है। सरकार की कोशिश है कि शत-प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनें।

यह होगी प्रक्रिया

सेलडीड का प्रोफार्मा और चैक लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। चैक लिस्ट के अनुसार दस्तावेज अटैच कर ई-दिशा केंद्र पर जमा कराने होंगे। स्टाम्प ड्यूटी की राशि ई-स्टाम्प के रूप में जमा कराई जाएगी। ई-दिशा केंद्र से खरीददार और विक्रेता को तहसीलदार के सामने पेश होने का समय और तारीख दी जाएगी। तय तारीख पर दोनों तहसील में जाकर फोटो और थम्ब इंप्रेशन आदि करवा सकेंगे। रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज ई-दिशा केंद्र से खुद कलेक्ट कर सकेंगे अथवा डाक से घर बैठे भी मंगवा सकेंगे।