पंजाब पहले ही दिन 195 पर सिमटा
रणजीट्रॉफीग्रुप बी के दूसरे मैच में विर्दभ ने पंजाब को पहले ही दिन 195 रन पर समेट दिया। नागपुर के जामठा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को शुरू हुए चार दिवसीय मैच में विर्दभ ने टॉस जीत कर पंजाब को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
यह फैसला सही साबित हुआ और पंजाब की टीम 77.5 ओवर में 200 तक भी नहीं पहुंच पाई। पंजाब के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज गुरकीरत मान ने 134 गेंदों में 9 चौके लगाते हुए 75 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाया। एक समय पंजाब ने 47 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे लेकिन गुरकीरत और तरूवर कोहली(26) ने टीम को कुछ हद तक संभाल लिया। विर्दभ के लिए आरवी ध्रुव ने 56 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा वाग और बंदवार ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। दिन का खेल खत्म होने तक विर्दभ ने बिना कोई विकेट खोए 3 रन बना लिए थे। पंजाब के लिए इस मैच में युवराज सिंह के होने का नुकसान उठाना पड़ा। पहले मैच में हरियाणा के खिलाफ जीत दिलाने वाले युवी ने इस मैच में रेस्ट लिया था और उनकी गैरमौजूदगी में टीम 195 रन पर ही सिमट गई।
बारिशने रोका हरियाणा-महाराष्ट्र का मैच: रोहतकके लाहली स्टेडियम में बारिश की वजह से 17.5 ओवर का ही खेल हो पाया। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 रन पर दो विकेट गंवा दिया। अिव बरोट 20 और सचिन राणा बिना कोई रन बनाए क्रीज पर डटे हुए थे।
पंजाब के लिए गुरकीरत मान ने सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली। फाइल फोटो