पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्का कांग्रेसी हूं, टिकट मिली तो चुनाव लडूंगा : डंग

पक्का कांग्रेसी हूं, टिकट मिली तो चुनाव लडूंगा : डंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसनेता एवं व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुलशन डंग का कहना है कि मैं पक्का कांग्रेसी हूं। कांग्रेस की टिकट पर ही विधानसभा चुनाव लडूंगा। पार्टी दूसरे नेताओं को टिकट देने से पहले सोच-विचार करे, क्योंकि विधायक ने पांच साल तक पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है।

समर्थकों को संबोधित करते हुए डंग ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर पैराशूट से नेता लाद दिए जाते हैं, जबकि धरातल से जुड़े नेताओं की लगातार उपेक्षा होती रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में रोहतक से किसी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट दी जाए, की किसी पैराशूट से उतरे हुए नेता को। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उन्हीं से पार्टी ऊंचाइयों पर पहुंचती है। इसके साथ दूसरे समर्थकों ने भी अपने विचार रखे।

पार्टीजिसे टिकट देगी, उसे ही समर्थन: कार्यक्रमके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डंग ने कहा कि वे पार्टी के निर्णय से बाहर नहीं जाएंगे, लेकिन चाहते हैं कि जमीन से जुड़े कांग्रेस नेता को टिकट दी जाए। मौजूदा विधायक बतरा को टिकट मिलने के सवाल पर डंग ने कहा कि पार्टी अगर उन्हें टिकट देगी तो समर्थन करेंगे, लेकिन पार्टी को गहराई से सोच-विचार जरूर करना चाहिए।

मातूराम कम्युनिटी सेंटर में समर्थकों का टटोला मन

जब दो बार दिखाना पड़ा डंग को जोश

हुआयूं डंग द्वारा बुलाई गई सभा में दोपहर 12 बजे मीडियाकर्मी पहुंच गए। कुछ मीडिया कर्मियों ने आग्रह किया कि आप पहले संबोधन कर लें, उन्हें दूसरी जगह भी कार्यक्रम कवर करने हैं। चुनावी मौसम में ना तो नहीं कर सकते। मंच से उठे आैर दो मिनट तक जोश दिखाते हुए कहा पैराशूट नेता नहीं चाहिए। थोड़ी देर बाद बोले, बाद में फिर संबोधन करूंगा।

रोहतक. मातूराम कम्युनिटी सेंटर में आयोजित सभा को संबोधित करते व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष गुलशन डंग।