पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्बावािसयों ने की स्पीड ब्रेकर बनानें की मांग

कस्बावािसयों ने की स्पीड ब्रेकर बनानें की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेंके लोगों ने अजीत फिलिंग स्टेशन के सामनें रोहतक-भिवानी सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। यहां स्पीड ब्रेकर होने की वजह से कई बार हादसे में लोग जान गंवा चुके हैं। स्पीड ब्रेकर होने की वजह से वाहन चालक पूरी स्पीड में गाड़ी चलाते हैं जिस कारण लोग हादसों के शिकार होते हैं।

स्पीड ब्रेकर होने से हो रहे हादसों के बारे में बताते हुए पवन, रिछपाल, शुशराम, रामकुमार, जयबीर, अजीत, विनोद, जयभीम आदि ने कहा कि सड़क के डिवाइडर के बीच छोड़ी गई जगह के कारण वाहन चालक बिना आगे पीछे देखे वाहनों को दूसरी ओर मोड़ देते हैं, यही हादसे की वजह बनती है। अगर स्पीड ब्रकर हों तो वाहन चालकों को गाड़ी एतियात के साथ चलानी पड़ेगी और हादसों से बचा जा सकता है।

जिसके कारण उस ओर से तेज गति से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर हो जाती है। सड़क के दूसरी ओर पेट्रोल पंप होने के कारण तेल भराने वाले वाहनों चालकों को भी संभल कर जाना पड़ता है। करीब एक वर्ष पूर्व इसी जगह सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। लोगों ने जिला उपायुक्त से तुरंत स्पीड ब्रेकर बनवानें की मांग की है। ताकि किसी बड़े हादसें से बचा जा सके।