- Hindi News
- पुरुषों में जाट महिलाओं में नेकी राम विजेता
पुरुषों में जाट महिलाओं में नेकी राम विजेता
एमडीयूमें आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का खिताब जाट कॉलेज ने तथा महिला वर्ग का खिताब पं नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक की टीम ने जीत लिया। व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रॉस कंट्री दौड़ के महिला वर्ग की विजेता यूटीडी की साक्षी तथा पुरुष वर्ग में जाट महाविद्यालय, रोहतक का सुनील कुमार विजेता रहे।
रविवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में गौड़ ब्राह्मण कॉलेज, रोहतक की टीम दूसरे स्थान पर तथा ब्रिगेडियर रण सिंह राजकीय महाविद्यालय, दुजाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की टीम दूसरे तथा एमकेजेके महाविद्यालय, रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल स्पर्धाओं में महिला वर्ग में पं नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक की पिंकी दूसरे स्थान पर तथा यूटीडी की आदेश कुमारी तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में जाट महाविद्यालय, रोहतक का पंकज दूसरे स्थान पर तथा राजकीय महाविद्यालय, दुजाना का सुरेन्द्र तीसरे स्थान पर रहा।
एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने विजयी टीमों तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सुनील कुमार और सचिन कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। कुलपति ने इस अवसर पर कहा कि एमडीयू में खेल-कूद गतिविधियों का उत्कृष्ट माहौल बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। प्रतियोगिता संयोजन का दायित्व खेल निदेशक डा. देवेन्द्र सिंह ढुल ने निभाया। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का मुख्य संचालन एथलेटिक्स प्रशिक्षक रमेश सिन्धु ने किया। इससे पूर्व, खेल परिसर से झंडी दिखाकर कुलपति चहल तथा विवि की प्रथम महिला सरला चहल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 23 टीमों तथा महिला वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया। 226 धावकों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की। इस अवसर पर पं एनआरएस राजकीय महाविद्यालय, रोहतक के प्राचार्य शमशेर सिंह अहलावत, प्रो. शमशेर सिंह कादयान, प्रो. आरपी गर्ग, जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी, डाॅ. वरूण मलिक, धर्मेंद्र सिंह कादयान, ओमवीर सिंह, एमडीयू खेल प्रशिक्षक, सहायक निदेशक खेल शकुंतला , जनसंपर्क कर्मी नवीन कुमार, पंकज नैन, खेल कार्यालय के कर्मी महेन्द्रपाल पुनियानी जयकिशन रंगा आदि