- Hindi News
- सेवानिवृत कर्मियों ने की पंजाब तर्ज पर वेतन बढ़ोतरी की मांग
सेवानिवृत कर्मियों ने की पंजाब तर्ज पर वेतन बढ़ोतरी की मांग
सेवानिवृत कर्मियों ने की पंजाब तर्ज पर वेतन बढ़ोतरी की मांग
रोहतक। श्रीरामकाम्प्लेक्स शीला बाईपास में हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ की बैठक रविवार को हुई। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों की पंजाब की तर्ज पर पैंसन बढ़ाने वेतनमान देने आदि प्रमुख मुद्दे रहें। बैठक की अध्यक्षता प्रंतीय प्रधान जितेन्द्र राठी ने की। इनके अलावा देवराज नांदल, कर्मवीर सिंह, विरेन्द्र आर्य, चन्द्रभान शर्मा, करतार सिंह नांदल, रामरती देवी, कर्णवीर बड़क, सत्यदेव, बिजेन्द्र कुमार, रामचंद्र शर्मा उपस्थित रहें।
शिविरमें 202 लोगों ने किया रक्तदान
रोहतक।संतदर्शन सिहं महाराज के 93वें जन्मोत्सव पर आठ दिवसीय विशाल आध्यात्मिक सम्मेलन का आरंभ रविवार को किया गया। इसका आयोजन सावन कृपाल रूहानी मिशन, कृपाल आश्रम में किया गया। सम्मेलन के पहले दिन 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा मस्तनाथ के सर्जन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकंडेय आहूजा मुख्य अतिथि रहें। शिविर में 202 लोगों ने रक्तदान किया। जिसे रेडक्रॉस सोसाइटी पीजीआईएमएस ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया।