रोहतक से गुजरात भेजी जा रही शराब जब्त
रोहतक से गुजरात भेजी जा रही शराब जब्त
रोहतक| रोहतकसे गुजरात भेजी जा रही 400 बोतल शराब को रेवाड़ी पुलिस ने पकड़ लिया। इस संबंध में कसौला थाने में केस दर्ज किया गया है। कसौला पुलिस के मुताबिक रात को वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर पुलिस ने जयपुर की ओर जा रही कार को जांच के लिए रुकवा लिया। कार में शराब भरी हुई थी। पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। दबोचे गए बदमाश मंजीत रविंद्र पाल ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया है कि वे लोग शराब को रोहतक से गुजरात लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।