दुनिया में 80 करोड़ लोग बोलते हैं हिंदी
रिठालसैनिक पब्लिक स्कूल में रविवार को हिंदी दिवस के अंतर्गत राष्ट्रभाषा हिंदी एक मूल्यांकन विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में हिंदी को सशक्त बताते हुए कहा कि देश में 6 सौ से अधिक विश्वविद्यालय और स्कूलों में हिंदी भाषा को पढ़ाया जा रहा है। एक शोध के अनुसार देवनागरी लिपि का अध्यन करने में मस्तिष्क का दांया बायां भाग सक्रिय रहता है। पूरी दुनिया में लगभग 80 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।
हरहाल में हो राष्ट्रभाषा का सम्मान : सांगवान
रोहतक।हिंदीदिवस के अवसर पर भाषा शिक्षा, संस्कृति रोजगार सम्मेलन विनय नगर स्थित कृष्ण भवन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में हिंदी को सिंहासन पर बैठाने के लिए आंदोलन करने की बात पर जोर दिया। साथ ही देश के विश्वविद्यालयों के शिक्षक छात्रों को इस आंदोलन में शामिल होने को कहा गया। सम्मेलन में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति सुखवीर सिंह सांगवान ने कहा कि देश की राष्ट्रभाषा का सम्मान होना चाहिए। इस मौके पर प्रो. आत्मानंद देशवाल, डॉ. जगदेव सिंह, बहन प्रमिला, मेजर मेहर सिंह, संजय राठी, वेदप्रकाश, सत्यवीर शास्त्री मौजूद रहे।
हिंदीदिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
रोहतकजीवनदासबशेशर लाल पब्लिक में श्री रामदूत बाला जी चैरिटेबल ट्रस्ट की 52वें बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागी सीमा शर्मा सभी को मताधिकार का प्रयोग करने लोकतंत्र का प्रयोग करने के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीओ सुरेश अहलावत, पवन मित्तल खरकिया, भारतभूषण मित्तल, अश्वनि, श्यामनाथ शर्मा, एमएल गंभीर, मनोहर लाल जैन, संदीप गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, बजरंग गुप्ता मौजूद रहे।
केशकला के प्रति युवाओं में जोश
सैनधर्मशाला में प्रदेश स्तरीय सैन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रधान कुलदीप ने बताया कि सरकार की ओर गठित केश कला को लेकर युवाओं में काफी जोश देखा जाता है। इस कार्यक्रम का अयोजन 16 सितंबर को पुराना बस अड्डा स्थित कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। आजकल केश कला का काफी प्रचलन भी है। इसमें बेहतर भविष्य भी बनाया जा सकता है। मीटिंग में दिपेंद्र हुड्डा, शादीलाल बत्रा, शकुंतला खटक, सुनील सैन, कृष्ण सहरावत, मुकेश, सूरज, संजय, राजेश आर्य उपस्थित रहे