- Hindi News
- अविन ने एशियाड में जगह बनाकर किया भाई का सपना पूरा, पदक लाने का लक्ष्य
अविन ने एशियाड में जगह बनाकर किया भाई का सपना पूरा, पदक लाने का लक्ष्य
एशियाडके लिए टीम में चयन की सूचना मिलते ही जहां मां की आंखें खुशी से छलक उठीं, वहीं पिता की खुशी का ठिकाना रहा, लेकिन हकीकत में तो सपना पूरा हुआ अविन खटखट के बड़े भाई अनिल का। अविन ऐसे परिवार से हैं जिसमें 6 नेशनल प्लेयर हैं। उनके बड़े भाई का सपना था कि वह एशियाड खेलें, पैर में चोट लगने के कारण वह यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके, लेकिन उनका यह सपना अब उनका छोटा भाई पूरा करेगा। यह कहना है उनके बड़े भाई का। अविन ने अपने भाई के साथ 2006 में खेलना शुरू किया था। एशियार्ड में जीत हसिल करने के बाद अविन का सपना है कि वह ओलंपिक में भाग लेकर अपने देश का नाम रोशन करें।
कलसाउथ कोरिया रवाना होगी टीम
16सिंतबर यानी मंगलवार को भारतीय हैंडबॉल टीम दिल्ली से साउथ कोरिया के लिए रवाना होगी। जिसमें भारत के अन्य जगहों के करीब 16 खिलाड़ी होगें। इन खिलाड़ियों के साथ चीफ कोच महेंद्र लाल जसवंत सिंधु साथ जाएंगे कोरिया। अविन के अलावा हरियाणा से 2 और खिलाड़ी सोनीपत से सुनील झज्जर से राकेश अहलावत हैं। साउथ कोरिया में पहला खेल 20 सितंबर को भारत और जापान के बीच होगा। 2 अक्टूबर को भारतीय टीम भारत लौटेगी।
महिला टीम की कोच बनी सुमन
रोहतककी सुमन मलिक लड़कियों की टीम की कोच बन साउथ कोरिया जा रही हैं सुमन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ऑफिस में हैंडबॉल कोच के पद कार्यरत हैं। गांधी नगर गुजरात में लड़कियों की टीम का कैंप लगा हुआ था। सुमन को गुजरात में ही पता चला कि वह भारत से कोच बन साउथ कोरिया जा रही हैं। 2007 में उन्हें बेस्ट रेफरी के पुस्कार से सम्मानित किया गया। सुमन 16 काे अपनी टीम के साथ दिल्ली से साउथ कोरिया के लिए रवाना होगीं।
अविन के अलावा परिवार में 6 लोग नेशनल प्लेयर
अविनके परिवार के 6 लोग नेशनल प्लेयर रहे हैं। इनमें एक ताऊ फुटबॉल दूसरे बास्केटबॉल, एक चाचा फुटबॉल दूसरे रेस्लर, पिता सूबेदार अतर सिंह कबड्डी के नेशनल प्लेयर और बड़ा भाई भी हैंडबॉल में नेशनल लेवल तक खेल चुके हैं।
4गोल्ड मेडेल कर चुके हैं अपने नाम
जाटस्कूल से 10 वीं 12वीं बीए की पढ़ाई डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए पूरी करने वाले अविन 2006 से अबतक नेशनल में 4 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वहीं स्टेट में 3 गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। एयर फोर्स की तरफ से होने वाले खेलों में भी अविन ने 2 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा कई