- Hindi News
- एमडीयू के कॉलेज नहीं कर रहे छात्रों की फीस वृद्धि वापस
एमडीयू के कॉलेज नहीं कर रहे छात्रों की फीस वृद्धि वापस
एबीवीपीके क्षेत्रीय संगठन मंत्री डूसू चुनाव के प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि एबीवीपी ने डूसू में अध्यक्ष पद पर मोहित नागर ने 950 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर विकास मलिक भिवानी ने 7544 मतों से, सचिव पद पर कनिका शेखावत ने 3500 मतों से सहसचिव पद पर आशुतोष माथुर ने 11205 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
यह जीत एबीपीवी के 4 वर्षीय पाठ्यक्रम के खिलाफ चले निर्णायक आंदोलन, संगठन कार्य, राष्ट्रीय विचारधारा सक्रिय छात्र नेताओं के पैनल के कारण मिली है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मनचाही फीस वृद्धि को लेकर सोनीपत में चल रहे आंदोलन में एमडीयू कुलपति द्वारा फीस वापसी पत्र जारी करने के बाद भी बढ़ी हुई मनचाही फीस वापस नहीं की जा रही। इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
इससे सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में व्यवसायीकरण की मंशा साफ नजर रही है। एबीवीपी के द्वारा पिछले कई वर्षों से छात्र संघ के चुनाव छात्रा-सुरक्षा, बसों की समस्या, एस सी-बीसी छात्रवृति समस्या, शिक्षा में काला बाजारीकरण आदि मुद्दों को लेकर आंदोलन करती रही है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, महानगर अध्यक्ष नीरज जैमिनी, हिंदू कॉलेज अध्यक्ष नवीन गुज्जर, रोहित, सौरव सुनारियां, सचिन, मंत्री विजय सुनारिया अमित मौजूद रहे।
रोहतक. मानसरोवरपार्क के पास एक निजी रेस्टोरेंट मे प्रेसवार्ता में एबीवीपी के पत्रकारों को संबोधित करते श्रेत्रीय केंद्र मंत्री श्रीनिवास अन्य।