पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव में जाकर जानीं महिलाओं की समस्याएं

गांव में जाकर जानीं महिलाओं की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव में जाकर जानीं महिलाओं की समस्याएं

रोहतक| महिलाओंकी समस्याओं का अध्ययन करने के लिए रविवार को एमडीयू के महिला अध्ययन केंद्र ने गांव मोखरा और सैमान का दौरा किया। यहां पर महिला अध्ययन केंद्र के 50 प्रतिभागियों ने महिलाओं से मुलाकात की। महिला अध्ययन केंद्र की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नीरजा अहलावत ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक राजनीतिक परिवर्तनों का स्वरूप क्या है? प्रतिभागियों ने देखा समझा कि महिलाएं हरियाणा में कितना परिश्रम करती हैं। लड़कियां रोजमर्रा की समस्याओं के बावजूद पढ़ लिखकर आगे बढ़ रही हैं। मोखरा गांव में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन हुआ। इसमें बेटा और बेटी के बीच अंतर को खत्म करते हुए समाज को संदेश दिया कि बेटियां सक्षम हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के मौके मिलने चाहिए। सैमान गांव में वृद्ध महिलाओं के लिए बनाए गए डे केयर सेंटर में ले जाया गया उनकी मुश्किलों से अवगत कराया। महिला अध्ययन केंद्र में चल रही दस दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागी तमिलनाडू, बंगाल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दिल्ली से आए हुए हैं। गांवों के अनुभव को इनके साथ भी सांझा किया गया और उनकी ओर से इसके लिए रिपोर्ट भी तैयार की गई। इस दौरान जम्मू विवि से आई हुई प्रो. रेणु नंदा, कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ. नीरजा अहलावत, निदेशक प्रो. पुष्पा दहिया, प्रोजेक्ट फैलो रेखा अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।