- Hindi News
- दूसरे दिन शारीरिक शिक्षा और संगीत विभाग का दौरा
दूसरे दिन शारीरिक शिक्षा और संगीत विभाग का दौरा
दूसरे दिन शारीरिक शिक्षा और संगीत विभाग का दौरा
रोहतक | झज्जररोड़ स्थित वैश्य महिला कॉलेज में तीन दिवसीय निरीक्षण पर पहुंची नैक पीर टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को शारीरिक शिक्षा संगीत विभाग का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम पुस्तकालय पहुंची और वहां पर छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। टीम ने कॉलेज के लेखा विभाग एवं इस्टेब्लिशमेंट आफिस में भी पहुंच खातों, सैलरी स्टाफ की नियुक्ति संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने टीम के सामने कालेज की रिर्पोट प्रस्तुत की। टीम ने भाषा विभाग के साहित्यिक परिषद और ड्रामेटिक, छात्र-कल्याण प्रकोष्ठ, नारी प्रकोष्ठ, एनएसएस, कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, रेड रिबन प्रकोष्ठ, इको क्लब, युवा-रेडक्रॉस, लीगल लिटरेसी प्रकोष्ठ प्लेसमेंट प्रकोष्ठ का दौरा किया। टीम ने आईक्यूएसी विभाग महाविद्यालय की कैंटीन का भी दौरा किया। टीम कॉलेज द्वारा बनाए गए बहु-प्रयोजन हॉल का निरीक्षण करने के लिए वैश्य एजूकेशन सोसायटी में पहुंची, जहां छात्राओं ने सांस्कृतिक, ड्रामेटिक साहित्यिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।