पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख 30 हजार से अधिक बच्चों को पिलाएंगे ड्राप्स

एक लाख 30 हजार से अधिक बच्चों को पिलाएंगे ड्राप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | इसबार का पल्स पोलियो कार्यक्रम 21 से 23 सितंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत एक लाख 37 हजार 909 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत औद्योगिक इकाइयों ईंट भट्ठे पर रहने वाले बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए 42 मोबाइल टीमें 48 ट्रांजिट टीमें भी बनाई गई है। एडीसी आरसी बिधान ने बताया कि इस बार के पोलियो अभियान केे दौरान 89703 बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से और 48206 बच्चे शहरी क्षेत्र से होंगे। इस कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 389 शहरी क्षेत्रों में 209 बूथ स्थापित किए गए हैं। पोलियो अभियान के दौरान 2556 स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनवाड़ी वर्कर विभिन्न संस्थाओं के वालंटियर अपनी सेवाएं देंगे। पोलियो अभियान के लिए 125 सुपरवाइजरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में जनवरी, 2010 के बाद कोई भी बच्चा पोलियो की बीमारी से पीड़ित नहीं मिला है, जिससे यह कहा जा सकता है कि पोलियो की बीमारी खात्मे की अंतिम कगार पर है।