पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी : डॉ. मंजीत

समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी : डॉ. मंजीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजके समाज में पुरुष पब्लिक में रहने और अपनी मर्जी से कहीं भी जाने के लिए सक्षम है, लेकिन वहीं समाज में नारी को प्राइवेट और घर तक ही सीमित कर दिया गया है। अब समाज में इस सोच को बदलने की जरूरत है। ये बात मंगलवार को अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. मंजीत राठी ने महिला अध्ययन केंद्र में चल रही कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कही। डॉ. राठी ने कहा कि अब समय बदल चुका है। महिलाओं की क्षमता का पूरा प्रयोग कर समाज में उत्थान किया जा सकता है। औरतों को घर के अंदर से अब बाहर आने की जरूरत है। जिस तरह पुरुषों की जरूरतें हैं उसी तरह से महिलाओं की जरूरतों को भी पूरा करने का मौका दिया जाना चाहिए। इस दौरान क्लास और कास्ट लाइन स्तर पर भी महिलाओं को बांटना नहीं चाहिए। उन्हें उच्च वर्ग में क्या समस्याएं आती हैं इनका भी अध्ययन किया जाना जरूरी है। वहीं इससे पूर्व दिल्ली विवि के प्रो. एसएम पटनायक ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की स्थिति अभी भी ज्यादा अच्छी नहीं है। खासतौर से कबिलाई समाज में महिलाओं पंचायतों में खुलकर काम नहीं कर पाती है। इस दौरान डॉ. नीरजा अहलावत ने बताया कि 18 सितंबर को कार्यशाला का समापन किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।