करौंथा में 52 लोगों ने रक्तदान
रोहतक|रक्तदान महादानकी नीति को अपनाते हुए रविवार को करौंथा गांव में शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। जिसे बाबा नारायण दास स्पोर्ट्स क्लब एवं कबीर अनुभूति सेवा समिति की आेर से आयोजित किया गया। इसी दौरान युवाओं को गौ सेवा की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही गांव में घूम रही गायों के लिए चारे पानी की व्यवस्था की गई। इसी दौरान भ्रूण हत्या करने की शपथ दिलाई और बेटियों के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर संयुक्त सचिव खुशहाल बावा ने लोगों को बताया कि एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। आर्य योगेंद्र, आजाद, प्रधान सुखबीर धनखड़, कर्मवीर भारद्वाज, नवीन कुमार, जय प्रकाश मौजूद रहे।