पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एमडीयू में बंक मारने वालों पर होगी कार्रवाई

अब एमडीयू में बंक मारने वालों पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। एमडीयूके बंक मारने वाले विद्यार्थियों की अब खैर नहीं है। विद्यार्थियों की हाजिरी को लेकर कुलपति ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बिना बताए अवकाश लेने और कक्षाओं में जाकर कैंटीन में मस्ती करने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। बुधवार को इस मामले में कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों से उनकी कक्षाओं के हाजिरी रजिस्टर अपने कार्यालय में मंगाए। हाजिरी रजिस्टर मांगें जाने के आदेश आते ही कुछ विभागों के शिक्षक अलमारी में रखे हाजिरी रजिस्टर को पूरा करने में जुट गए। इसके बाद कर्मचारी को रजिस्टर थमाया गया। पहली बार जारी किए गए आदेश को लेकर विभागाध्यक्षों में भी चर्चाओं तेज हो गई है। असल में विश्वविद्यालय में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है जब कुलपति की ओर से हाजिरी रजिस्टर कार्यालय में मंगाकर जांचे जा रहे हो।

कुलपति कार्यालय के कर्मचारी इन हाजिरी रजिस्टर को चेक करने में लगे हैं कि आखिर किस विभाग में अधिकतर विद्यार्थी बंक मारते हैं। कर्मचारी भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि करीब 400 हाजिरी रजिस्टर की जांच कैसे की जाए, लेकिन कुलपति का आदेश होने के चलते जांच जारी है। इतना ही नहीं इन हाजिरी रजिस्टर के जरिए ये भी जांच की जा रही है कि शिक्षक भी समय पर क्लास लगाते हैं या नहीं। कहीं एक ही दिन में तो उनकी ओर से हाजिरी रजिस्टर नहीं भरे जाते हैं।