पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेनगन से गोली चली कांस्टेबल की मौत

स्टेनगन से गोली चली कांस्टेबल की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकड्यूटी देने जा रहे मोखरा निवासी सिपाही की सोनीपत में खुद की स्टेनगन की गोली लगने से मौत हो गई। गोली जांघ और पेट से होती हुई गर्दन से पार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिपाही के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

मोखरा निवासी पवन हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल था। उसकी तैनाती वर्तमान में सोनीपत की बहालगढ़ चौकी में थी। रात को ड्यूटी देने के बाद वह बुधवार को दिन में गुड़गांव ग्रामीण बैंक में ड्यूटी देने के लिए गया था। बैंक का लंच होने के बाद वह बैंक से निकलकर बाहर खड़े एक ऑटो में आकर बैठ गया और अपनी स्टेनगन नीचे रख दी। इस दौरान अचानक स्टेनगन से फायर हो गया। गोली पवन की जांघ को चीरने के बाद गर्दन के पार हो गई। घटना के बाद बहालगढ़ चौकी में तैनात कई कांस्टेबल एएसआई मदद के लिए मौके पर पहुुुंचे और कार से पवन को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही पवन ने दम तोड़ दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर दर्शनलाल के मुताबिक मामले की जांच में सामने आया है कि गोली इत्तफाक से चली थी। धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

दोबेटे के सिर से उठा पिता साया

पवनकी मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। अस्पताल पहुंचने परिजन घटना को इत्तफाक माने से मना करते रहे, लेकिन जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो शांत हो गए। पवन की मौत से उसके दो बच्चों की सिर से पिता का साया उठ गया है। पवन हाल में पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था।

उपचार के लिए लाया गया कांस्टेबल जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई