पोस्टर प्रदर्शनी में ज्योति मलिक प्रथम
पोस्टर प्रदर्शनी में ज्योति मलिक प्रथम
रोहतक|महिलाओं कीसमस्या विषय पर आधारित पोस्टर, स्लोगन कोलॉज बनाकर छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मौका था पंडित नेकी राम शर्मा महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ में प्रदर्शनी का। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय की 150 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें महिलाओं पर अत्याचार, घरेलू हिंसा, आत्महत्या, लिंग भेद आदि विषय प्रमुख रहें। पोस्टर में ज्योति मलिक प्रथम, आरती द्वितीय, किरण विनम तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन में प्रियंका प्रथम, वर्षा द्वितीय, सुषमा किरन तृतीय स्थान रहीं। वहीं कोलॉज में शिप्रा को पहला, कामना को दूसरा, किरण को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में राज डेमला रिटार्यड प्राचार्य, प्राचार्य शमशेर अहलावत, डॉ. उमा अवस्थी उपस्थित रही।