पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगे बढ़ने के लिए कार्यों में प्रतिबद्धता जरूरी

आगे बढ़ने के लिए कार्यों में प्रतिबद्धता जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबामस्त नाथ विवि में बुधवार को प्रतिबद्धता विषय पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर विवि के कुलपति डा.मार्कंडेय आहूजा ने कहा कि समाज में वहीं आगे बढ़ता है जो अपने कार्यों में प्रतिबद्धता को शामिल करता है। पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल कलाम जैसे व्यक्तित्व यदि पूरे विश्व में अपनी पहचान रखते हैं तो इसके पीछे कार्यों के प्रति समर्पण की भावना है। उन्होंने कहा कि जैसे एकलव्य ने धनुर्विद्या को गुरु के बिना अपनी मेहनत से सीखा और कर्ण ने जीवन भर दान देने की प्रवृत्ति को बनाए रखा, उसी तरह युवाओं को जीवन में आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर डॉ. रामफूल शर्मा, डॉ. कमलेश मलिक, डॉ. अजय भांबा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. राजीव टोंक , डॉ. जितेन्द्र खुराना प्रो. अरविंद बतरा आदि मौजूद रहे।

बाबा मस्तनाथ में आयोजित सेमिनार के दौरान मौजूद शिक्षक विद्यार्थी

डा.मार्कंडेय आहूजा