- Hindi News
- जनसभा में सिर्फ छाछ और पानी पिला सकेंगे उम्मीदवार
जनसभा में सिर्फ छाछ और पानी पिला सकेंगे उम्मीदवार
रोहतक | अबकोई उम्मीदवार जनसभा में पानी या छाछ के अलावा खाने-पीने की अन्य कोई चीज लोगों के बीच नहीं बांट सकेगा। यदि इसकी उल्लंघना की गई तो खाने के अन्य सामान पर होने वाला खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जोड़ दिया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण केे प्रशासक एवं जिला खर्चा एवं निगरानी समिति के चेयरमैन पंकज ने सहायक खर्चा पर्यवेक्षक और लेखा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि चुनावी जनसभा के दौरान उम्मीदवार केवल लस्सी पानी ही लोगों के बीच वितरित कर सकता है जिस पर आने वाले खर्च को उसके चुनावी खर्च में नहीं जोड़ा जाता। भले ही उम्मीदवार ने स्वयं सामूहिक भोज का आयोजन किया हो, लेकिन वह किसी अन्य द्वारा आयोजित सामूहिक भोज या इस तरह के अन्य कार्यक्रम में अपने समर्थकों सहित जाकर अपने पक्ष में वोट मांगता है तो उस सामूहिक भोज का खर्चा भी संबंधित उम्मीदवार केे खाते में जोड़ दिया जाएगा। स्टार प्रचारक के यात्रा खर्च को उसी सूरत में अलग रखा जाएगा जब वह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेगा।