पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने खेली मैनेजमेंट गेम्स

विद्यार्थियों ने खेली मैनेजमेंट गेम्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयूके इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसॉर) में बुधवार को कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के तत्वावधान से मैनेजमेंट गेम्स आयोजित हुआ। पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक प्रो. गुरुचरण ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मैनेजमेंट गेम्स के बारे में बताया और इन गेम्स को खिलाते हुए इनके बारे में व्यवहारिक जानकारी दी। इमसॉर की निदेशिका प्रो. नीलम जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि करते हैं। जाएगा। इस अवसर पर कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. कुलदीप छिक्कारा, प्राध्यापक डाॅ. संजय नांदल, डाॅ. जगदीप सिंगला, डाॅ. अशोक सहित अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।