महिलाओं को मतदान की दिलाई शपथ
रोहतक | हरियाणाराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के तहत खंड लाखनमाजरा में बने 13 स्वयं सहायता समूहों की 75 सक्रिय महिलाओं का 3 दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को खंड कार्यालय में पूरा हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की गरीबी के कारण, गरीबों के लिए समूहों का महत्व, संगठन की ताकत पंचसूत्र विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन समूह सदस्यों ने खुद वोट डालने की शपथ ली और रैली के माध्यम से गांव के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। एडीसी और मिशन निदेशक आरसी बिधान ने बताया कि महिलाएं हमेशा से ही प्रेरणा स्त्रोत रही हैं। इन महिला समूहों के माध्यम से गांव के लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीके शर्मा ने एनआरएलएम स्कीम के सभी समूहों को उनकी इस सार्थक पहल को बेहतर बताया। इस अवसर पर मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद धनखड़ स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।