पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदाधिकारियों के बीच फंसी मडूटा की बैठक

पदाधिकारियों के बीच फंसी मडूटा की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयूमें शिक्षक संघ मडूटा के पदाधिकारियों के बीच कागजी जंग रुक नहीं पा रही है। महासचिव डॉ. विजय दांगी की ओर से आम सभा की बैठक कराने के लिए लगातार प्रचार किया जा रहा है। उधर, मडूटा के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया की ओर से आम सभा की बैठक किए जाने और उसके नियमों का हवाला दिया जा रहा है। बीते दो सप्ताह से इस मामले को लेकर विवाद बना हुआ है। बुधवार को भी महासचिव की ओर शाम 7:06 मिनट पर सूचना जारी की गई कि आम सभा की बैठक 19 सितंबर को होनी है। इसके करीब चार घंटे बाद रात 11 बजकर 35 मिनट पर मडूटा अध्यक्ष का हस्ताक्षरित पत्र ईमेल किया गया कि आम सभा की कोई बैठक आयोजित नहीं की जानी है। इसका कारण कार्यकारी परिषद में फैसला होने की बात भी दोहराई गई है। अब ये जंग बढ़ने के आसार रुकते नहीं दिख रहे हैं। वहीं मडूटा अध्यक्ष की ओर से संबंधित पदाधिकारियों पर मामले में कार्यवाही की भी बात कही गई है।