एमए बीए का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड
रोहतक | एमडीयूने मई 2014 में हुई एमए हिंदी के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। ये परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। इसी के साथ मई जून 2014 में हुई बीए आनर्स फुल अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत के द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर, बीए आनर्स री अपीयर (अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत)- पांचवें सेमेस्टर, बीटीएम फुल-दूसरे चतुर्थ सेमेस्टर, बीटीएम री अपीयर-पांचवें सेमेस्टर, बीजेएमसी फुल- दूसरे चौथे सेमेस्टर तथा बीजेएमसी री अपीयर-पांचवें सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
लोकप्रशासन में विस्तार व्याख्यान 27 को
रोहतक | एमडीयूके लोक प्रशासन विभाग में 27 सितंबर को सुबह 11 बजे विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सहयोग से किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. शशि कला मेहरा ने बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के उप निदेशक प्रमोद सिवाच कार्यक्रम में फूड सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन एंड इंप्लायमेंट आपर्टूनिटी इन इंडिया विषय पर विस्तार व्याख्यान देंगे।
महिलाएंआज सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
रोहतक | एमडीयूके टैगोर सभागार में 18 सितंबर को महिला आत्म सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस द्वारा लाइव डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आईजी रोहतक रेंज अनिल राव मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस की विशेष टीम विश्वविद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा को लेकर लाइव डेमोस्ट्रेशन देकर आत्म रक्षा के गुर सिखाएगी।