पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुरू करें अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े कोर्स

शुरू करें अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े कोर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्यमहिला कॉलेज के निरीक्षण पर आई नैक पीयर टीम ने अंतिम दिन कॉलेज की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सलाह भी दी। टीम की चेयरपर्सन डॉ. अन्नै मैरी फर्नांडीज ने कहा कि कॉलेज का परिसर बेशक छोटा है, लेकिन इसी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं तैयार हुई हैं, जो खुशी की बात है।बुधवार को कॉलेज के दौरा करने आई नैक पीयर टीम का तीसरा दिन था। इस मौके पर टीम की चेयरपर्सन ने कॉलेज स्टाफ और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के प्रत्येक विभाग की गतिविधियां उपलब्धियां उन्हें पसंद आईं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में आधुनिक तकनीकी विकसित तो है, लेकिन इसे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए ऐसे कोर्स शुरू किए जाएं, जिससे शिक्षा का मानसिक स्तर तकनीकी से जुड़े। टीम ने कॉलेज द्वारा प्रकाशित नैक टाइम्स पुस्तिका का भी विमोचन भी किया। अंत में टीम और प्राचार्या डॉ. शकुंतला सिंगला ने टीम के साथ पौधारोपण भी किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

वैश्य महिला महाविद्यालय में नेक टीम दाैरा करते हुए