- Hindi News
- वैश्वीकरण से महिलाओं की स्थिति चुनौतीपूर्ण : शाहिद
वैश्वीकरण से महिलाओं की स्थिति चुनौतीपूर्ण : शाहिद
वैश्वीकरणके दौर में महिलाओं की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। जहां ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं का दायरा खेतों और घरेलू कामों तक सीमित रह गया है। वहीं कौशल के बल पर महिलाएं आईटी क्षेत्र में लोहा मनवा रही है। ये बात बुधवार को एमडीयू के महिला अध्ययन केंद्र में कार्यशाला के 9वें दिन पहुंचे जामिया मिलिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डेवलमेंट स्टडीज के निदेशक डॉ. शाहिद अहमद ने कही।
एक शोध से मिले आंकड़ों पर चर्चा करते हुए प्रो. शाहिद ने कहा कि खेती में महिलाओं के बीच कुछ नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। इसका असर विकास दर पर भी पड़ा है। 50 से 55 फीसदी महिलाएं खेतों पर निर्भर हैं। 40 फीसदी महिलाएं खेतीहर मजदूरी करती हैं। वहीं 20 फीसदी महिलाओं के पास अपनी खेती जमीन है और अपने ही खेत में काम करती है। वहीं केंद्र की उप निदेशिका डॉ. नीरजा अहलावत का कहना है कि महिलाओं के उत्थान के लिए अभी काफी काम किया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दस दिवसीय कार्यशाला का समापन किया जाएगा। इस दौरान निदेशक प्रो. पुष्पा दहिया भी मौजूद रहीं।
शाहिद अहमद
एमडीयू के स्वराज सदन में महिला अध्ययन केन्द्र की कार्यशाला में व्याख्यान के दौरान मौजूद विद्यार्थी।