- Hindi News
- सुजुकी ने लॉच की 155 सीसी की स्ट्रीट स्पोर्ट जिक्सर
सुजुकी ने लॉच की 155 सीसी की स्ट्रीट स्पोर्ट जिक्सर
रोहतक |सोनीपत स्टैंड स्थित रोहतक सुुजुकी शोरूम पर 155 सीसी की स्ट्रीट स्पोर्ट जिक्सर लांच की गई। इस अवसर पर बधवार ग्रुप के (एमडी) डीएस बधवार ने बताया कि सुजुकी की प्रमुख 155 सीसी मोटरसाइकिल प्रसिद्ध और जानी पहचानी सुजुकी जीएलएक्सआर श्रृंखला के इंजीनियरों ने अब एक और सपने को मुकाम तक पहुंचा दिया है- सुजुकी जिक्सर आपके सामने है।
सुजुकी जिक्सर को आज सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) जो विश्व की अग्रणी और प्रमुख दो-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटर कार्पोरेशन जापान की सहयोगी कंपनी है, ने लांच किया।
सुजुकी के डिजाइन टीम को पूरा भरोसा है कि यह गाड़ी उपभोक्ताओं के लिए सच्ची दोस्त साबित होगी, इसकी स्टाईलिश, शक्तिशाली और मशीन में बेजोड़ जीन है, जो कि यही जुनून पेश करेगी, जो कि जीएलएक्स-अार-1000 श्रृंखला की अन्य बाइक करती है। यही नहीं जिक्सर को इसमें दिए गए विशेष गुणों पर भी गर्व है, जैसे कि स्पोर्टी दोहरी मफलर और एक खूबसूरत स्मार्ट-जैसा दिखने वाला डिजिटल स्पीडोमीटर।