- Hindi News
- आरएसएस सदस्यों को पीटा इनेलो नेता के दांत तोड़े
आरएसएस सदस्यों को पीटा इनेलो नेता के दांत तोड़े
सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज
भास्करन्यूज | रोहतक
नएबस स्टैंड के नजदीक रविवार शाम कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के स्वागत समारोह से पहले कुछ युवकों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार सदस्य विवेक और संदीप के साथ मारपीट की। बीच-बचाव कराने आए युवा इनेलो नेता जितेंद्र गहलावत के दांत तोड़ दिए। आरएसएस इनेलो नेता की ओर से सिविल लाइन थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है।
आरएसएस सदस्य विवेक संदीप कुमार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है कि रविवार शाम सिटी पार्क में चार शाखा विजय, सुखबीर, राजगुरु माधव शाखा में शामिल कक्षा छह, सात आठ के बच्चों को कबड्डी खेलने के लिए बुलाया हुआ था। साथ ही आरएसएस का झंडा लगा रखा था। इसी बीच दो-तीन युवक आए और कहा कि जल्द चले जाएं, यहां पर बतरा का कार्यक्रम होने वाला है। जिला प्रचारक प्रवीण का कहना है कि उसने कहा कि थोड़ा समय दें, झंडा उतारने में समय लगेगा। इस पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। साथ में बच्चों को भी भगाने लगे।
उधर, इनेलो नेता जितेंद्र गहलावत ने थाने में शिकायत दी है कि वह सिटी पार्क वेल्फेयर कमेटी का सदस्य है। शाम को पार्क में गया हुआ था। तभी तीन-चार युवक बच्चों के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसने बीच-बचाव कराया तो उसके साथ केवल मारपीट की, बल्कि मुंह पर घुसा मारकर दांत तोड़ दिए। मामले को लेकर भाजपा नेता प्रदीप जैन, अशोक खुराना, लवलीन टुटेजा, राजकुमार कपूर, कपिल नागपाल, तरुण शर्मा और इनेलो की ओर से शहरी अध्यक्ष राजेश सैनी अन्य नेता थाने में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
आरएसएस के विवेक ने देवेंद्र नाम के लड़के विकास नगर निवासी जितेंद्र गहलावत ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। पूरी जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। -वजीर सिंह, थानाप्रभारी, सिविल लाइन।
सभा शांतिपूवर्क ढंग से हुई। उनके पहुंचने से दो घंटे पहले बच्चों के बीच झगड़े का पता चला है। पूरे मामले से उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कोई लेना-देना नहीं है। -बीबी बतरा, विधायक।
रोहतक. सिविललाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते आरएसएस सदस्य। (इनसेट) जितेंद्र गहलावत।