आज से दौड़ेगी जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी
जयपुरऔर हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के बीच वाया रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार से दौड़ने लगेगी। उसके प्रथम आगमन को लेकर जहां यात्रियों में उत्साह है, वहीं पर स्थानीय रेलवे प्रशासन भी ट्रेन के स्वागत की तैयारी पूरी कर चुका है। राजस्थान का जयपुर साड़ी उद्योग एवं ऐतिहासिक स्थलों को लेकर वर्षों से आकर्षण का केंद्र रहा है।
रोहतक तथा आसपास के इलाकों के वासी जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे। ठीक इसी प्रकार चंडीगढ़ के लिए भी वाया पानीपत ही रूट था। जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी चलने से नागरिकों का सपना पूरा हो गया है। अब जयपुर तथा चंडीगढ़ आना जाना बेहद आसान हो जाएगा।
वापसी का समय होगा यह
Áदोपहर 12:45 बजे रवान।
Áशाम 6:20 बजे रोहतक।
Áरात 8:30 बजे रेवाड़ी।
Áरात 12:50 बजे जयपुर।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इसट्रेन का ठहराव जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र अंबाला स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे।
Á जयपुर से शाम 4:40 बजे चलेगी
Á रात 8:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
Á रात 10:48 बजे रोहतक पहुंचेगी।
Áसुबह 4:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।