श्रीमद् भागवत कथा 17 से, भंडारा 24 को
रोहतक | सेक्टर2 के भगवान परशुराम आश्रम में समाज की आम सभा की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जनार्दन शर्मा ने की। बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। समिति के प्रधान प. परमानन्द अत्री ने समिति में आश्रम के कार्यों का ब्यौरा दिया। समिति के संरक्षक रणधीर भारद्वाज ने बताया की आश्रम में 17 से 23 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर को हवन तथा भंडारा होगा। बैठक में रविन्द्र शर्मा, पं हरिकिशन, आजाद सिंह अत्री, पं राजकुमार, सुशील शर्मा, ईश्वर शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, सोमदेव, दीपक भारद्वाज, रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र भारद्वाज, उमेद शर्मा, दयानंद पाराशर, चन्द्रभान अत्री, नरेन्द्र वत्स, राधेश्याम, पवन शर्मा, महावीर शर्मा ने विचार रखें।